Press "Enter" to skip to content

बिजली पोल के करंट की चपेट में आई 2 गाय: एक की मौत, एक गंभीर, पालक गोपाल कुशवाह ने लगाए बिजली विभाग पर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी में बिजली पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। वहीं एक गाय घायल हो गई। गनीमत रही कि बिजली पोल में दौड़ते करंट की चपेट में कोई बच्चा या राहगीर नहीं आया, नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी।


घटना के बाद गाय पालक ने बिजली कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बता दें कि शनिवार की शाम शहर में अच्छा बारिश हुई थी। इसके चलते सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई थी।

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर क्षेत्र शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने मास्टर कॉलोनी में एक बिजली पोल में करंट फैला हुआ था। पोल के आस-पास पानी भी भरा हुआ था। माना जा रहा है कि दोनों गाय बिजली पोल में दौड़ते करंट की चपेट में आ गई, जिससे एक गाय की मौत हो गई। वहीं दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

गाय पालक गोपाल कुशवाह ने बताया कि बिजली कंपनी की लापरवाही से उसकी गाय की मौत हुई और एक की हालात नाजुक बनी हुई है। कॉलोनी में पक्की सड़के नहीं है। बारिश में जलभराव की समस्या रहती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!