Press "Enter" to skip to content

चाचा भतीजों में जमकर चले लाठी-डंडे 4 घायल 4 पर केस दर्ज, खेत की जमीन के सीमांकन को लेकर हुआ झगड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के दबरा गांव में खेत की जमीन के सीमांकन को लेकर हुए विवाद में 2 भाईयों के परिवार आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले।इस मारपीट की घटना में एक पक्ष के 4 लोग घायल हो गए जिनमें से गंभीर रूप घायल एक युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल पक्ष की रिपोर्ट पर से पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शंकर यादव निवासी दबरा का छोटे भाई महेन्द यादव से शनिवार को खेत की जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद महेन्द यादव पुष्पेन्द्र यादव मोहन यादव और अक्षय यादव ने शंकर यादव और उसके लड़कों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया इस हमले में संजय यादव नरेंद्र यादव धनन्जय यादव और शंकर यादव घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल धनन्जय यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर से 4 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!