Press "Enter" to skip to content

दो बदमाशों ने बंसल पान भंडार के गल्ले से उड़ाए हजारों रुपए, बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा चौराहा पर स्थित बंसल पान भंडार की दुकान से दो बदमाश दुकानदार को बातों में उलझा कर गल्ले में रखे 8600 रुपए नगदी निकाल कर फरार हो गए। बाद में जब गल्ले में पैसे नहीं मिले तो दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तब जाकर पता चला कि 2 बादमाश जो नशे में चूर थे दुकान के गल्ले से रुपए उड़कर फरार हो गए।बदमाशों की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बृजेश बंसल की गुरुद्वारा चौराहे पर बंसल पान भंडार के नाम से पान की दुकान है। बीते रोज दो युवक दुकान पर कुछ सामान खरीदने आए और दुकानदार बृजेश बंसल को बातों में उलझा कर गल्ले में रखे 8600 रुपए उड़कर फरार हो गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!