Press "Enter" to skip to content

डेढ़ साल की मासूम बच्ची को लेकर पत्नी राजस्थानी बॉयफ्रेंड संग फरार, पति ने पुलिस से लगाई दोनों को खोजने की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव की रहने वाली एक 22 वर्षीय विवाहित महिला डेढ़ साल की मासूम बच्ची को लेकर 2 दिन पूर्व बिना बताए घर से गायब हो गई। पति ने पत्नी और बेटी को हर संभव जगह तलाश किया लेकिन दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद पति ने घटना की सूचना पोहरी थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला और बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

पति ने पत्नी के राजस्थानी ब्वॉयफ्रेंड पर जताया संदेह

जानकारी के अनुसार लव शाक्य उम्र 25 साल निवासी ग्राम मुबारिकपुर हाल निवास जेल के पीछे थाना पोहरी ने पुलिस को बताया कि वह 2 दिन पहले मजदूरी करने मुबारिकपुर गांव गया था। शाम को जब घर लौट कर आया तो पत्नी और डेढ़ साल की बेटी उसे घर पर नहीं मिले। 2 दिन तक आसपास रिश्तेदारी सब जगह तलाश की लेकिन दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका।लव शाक्य ग्राम विची राजस्थान के केदारी शाक्य पर पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!