Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी बाईपास पर सड़क किनारे मिली ट्रक ड्राइवर की लाश, सिर पर पत्थर पटक कर की गई है हत्या / Shivpuri News

दिल्ली से किराने का सामान भरकर भोपाल जा रहा था ट्रक चालक

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नए बाईपास कटमई  पत्थर फैक्टरी के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक ट्रक ड्राइवर की लाश पड़ी हुई मिलने की सूचना पर से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टा जिस स्थिति में सड़क किनारे ट्रक के पास शव मिला है। मौके पर घसीटने के निशान मिले हैं। उससे ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक ड्राइवर की हत्या की गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर अखिलेश कंसाना निवासी मुरैना ने बताया कि ट्रक ड्राइवर भरत जाटव निवासी नूराबाद जिला मुरैना दिल्ली से परचून का सामान भरकर भोपाल जा रहा था। रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के करीब वह शिवपुरी बाईपास पर पहुंचा था। जिसके बाद आज सुबह उसकी हत्या किए जाने की सूचना उन्हें मिली है।अखिलेश कंसाना ने बताया कि वह मृतक के परिजनों को लेकर शिवपुरी पहुंचे हैं। ड्राइवर भरत जाटव की सिर पर पत्थर पटक कर हत्या की गई है। इसके साथ ही ट्रक के केबिन में भी खून पड़ा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर भरत जाटव के साथ हेल्पर मौजूद था जो अब मौके से नदारत है। हेल्पर पर ही भरत जाटव की हत्या करने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने ड्राइवर की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!