शिवपुरी: जिले में खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। किसान दो-दो दिनों से खाद वितरण केंद्रों पर अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच भीषण गर्मी में खाद की चाहत में कतार में खड़े किसानों के बीच मारपीट भी होने लगी है। मामले में देहात थाना पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।
इस मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। मामला मंगलवार का है, जो शहर के लुधावली क्षेत्र खाद गोदाम से सामने आया है। जहां खाद के लिए किसानों के बीच आपस में मारपीट हो रही है। किसान आपस में एक दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसा रहे हैं। ये झगड़ा लाइन में आगे आकर खड़ा होने की बात पर शुरू हुआ।
जानकारी के मुताबिक सिरसौद थाना क्षेत्र के कुश्यारा गांव का रहने वाला शिवम सिंह रावत अपने चाचा जयपाल रावत और शिवकुमार रावत के साथ लुधावली सरकारी खाद गोदाम पर खाद लेने पहुंचा था।
इसी दौरान शिवम रावत खाद के लिए पहले से लगी कतार में लगकर अपने नंबर का इन्तजार कर रहा था। तब बूढीबरोद गांव के उत्तम रावत, मजबूत रावत और धर्मवीर सिंह रावत लाइन में आगे जाकर लग गए थे। इस बात का जब शिवम ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया।
इस झगड़े में उत्तम रावत, मजबूत रावत और धर्मवीर सिंह रावत ने शिवम रावत की मारपीट कर दी। कुछ देर बाद शिवम के दोनों चाचा जयपाल रावत और शिवकुमार रावत मौके पर पहुंचे और शिवम को बचाया। इस मारपीट में शिवम का मोबाइल भी गिर गया।

खाद वितरण केंद्र पर विवाद के बाद किसानों में झगड़ा: लाइन में आगे लगने की बात पर युवक से की मारपीट, 3 पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment