Press "Enter" to skip to content

पहला प्रयोग: देश में 10 गांव बनेंगे 5जी इंटेलिजेंट, इनमें शिवपुरी का बांसखेड़ी शामिल / Shivpuri News

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की घोषणा


शिवपुरी: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के 10 गांव को 5G इंटेलिजेंट विलेज बनाने की घोषणा की है। इसमें शिवपुरी का बांसखेड़ी गांव भी शामिल है। सिंधिया ने एक्स पोस्ट कर बताया कि शिवपुरी सहित गुना और अशोकनगर में भी 1-1 गांव को चुना गया है। गुना संसदीय क्षेत्र के तीनों जिले इस योजना में शामिल हैं। इस सुविधा से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पंचायत क्षेत्र में तकनीकी योग्यता के नए आयाम स्थापित होंगे।

दूरसंचार मंत्रालय ने ‘5जी इंटेलिजेंट विलेज’ और ‘क्वांटम एन्क्रिप्शन एल्गोरिदम’ श्रेणियों के तहत प्रस्ताव की घोषणा की है। इस ‘5जी इंटेलिजेंट विलेज’ का उद्देश्य ग्रामीण जीवन में बदलाव लाने और डिजिटल समावेशन, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने 5जी प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है।

5G से आएगा तकनीकी बदलाव: गांवों को 5जी के अल्ट्रा-रिलायबल लो-लेटेंसी कम्युनिकेशन (यूआरएलएलसी) और मैसिव मशीन टाइप कम्युनिकेशन (एमएमटीसी) तकनीकों का प्रभावी तौर पर उपयोग में समर्थ बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए दूरसंचार विभाग में उद्योग, एमएसएमई, स्टार्टअप, शिक्षा जगत और सरकारी विभागों से दूरसंचार उत्पादों एवं समाधानों के प्रौद्योगिकी डिजाइन, विकास एवं वाणिज्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।

यह 10 गांव बनेंगे ‘5जी इंटेलिजेंट विलेज’

बांसखेड़ी, जिला शिवपुरी (मप्र)
रावसर, जिला अशोकनगर (मप्र)
आरी, जिला गुना (मप्र)
धर्मज, जिला आनंद (गुजरात)
रामगढ़, जिला गोरखपुर (उप्र)
आनंदपुर जलबेड़ा, जिला अंबाला (हरियाणा)
बाजारगांव, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
भगवानपुरा, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान)
डबलोंग, जिला नागांव (असम)
बुर्रीपालेम, जिला गुंटूर (आंध्र प्रदेश)
5G से गांवों में आएगी संचार क्रांति
देश में गांवों को 5G इंटेलिजेंस से जोड़ने का यह पहला प्रयोग है। निश्चित रूप से इससे संचार क्रांति आएगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के 10 स्थान पर इसकी शुरुआत की है, इसमें शिवपुरी, गुना, अशोकनगर के गांव भी शामिल हैं।
उपमा सिंह, मीडिया हेड, दूरसंचार मंत्रालय, दिल्ली

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!