Press "Enter" to skip to content

बांस से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, ट्रॉली में बैठे 5 मजदूर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी गुना फोरलेन हाईवे पर स्थित म्याना चौकी के पास मंगलवार को बांस से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्राली में बैठे 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार शिव कुमार आदिवासी निवासी मानपुर थाना सिरसौद ने बताया कि वह और उसके साथी चतुर सिंह मिथुन दिनेश और एक अन्य युवक ट्रैक्टर ट्राली में बांस लेकर मानपुर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान म्याना चौकी के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।इस हादसे में ट्रॉली में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल से शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!