शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने ऐसवाडा गांव में मंगलवार की देर शाम खेत में मजदूरी का काम करने वाले एक युवक के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन तुरंत युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर विवेचना शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार महेंद्र पुत्र रामदयाल आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी गिरमोरा अपने दोस्त सियाराम आदिवासी के साथ बृज धाकड़ के खेत पर मजदूरी करने गया था। इसी दौरान मंगलवार की शाम हाल की बारिश होने लगी बारिश से बचने महेंद्र और सिया राम अपने घर लौट रहे थे तभी महेंद्र आदिवासी के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे महेंद्र आदिवासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत, बारिश से बचने दोस्त के साथ घर लौट रहा था मृतक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment