Press "Enter" to skip to content

2744 स्कूलों में प्रवेश उत्सव: बच्चों को तिलक लगाकर पहनाई गई माला, बांटी किताबें, खाने में खिलाई खीर-पूड़ी / Shivpuri News

शिवपुरी में आज स्कूलों की गर्मियों की छुटि्टयां खत्म होने बाद जिले के 2744 स्कूल फिर खोले गए हैं। स्कूल के पहले दिन बच्चे स्कूल पहुंचे, जहां शिक्षकों ने प्रवेश उत्सव मनाया।

बच्चों में भी आज स्कूल के पहले दिन उत्साह देखा गया। स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर, माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। स्कूल चलो अभियान के तहत क्षेत्रीय गणमान्य लोगों को भी स्कूलों में बुलाया गया था। जिनके द्वारा भी स्कूल पहुंचे बच्चों का स्वागत किया गया। स्कूल पहुंचे बच्चों को पुस्तकें भी वितरित की गई। वहीं खाने में बच्चों ने खीर-पूड़ी का लुत्फ भी उठाया।

हायर सेकेंडरी स्कूल में भी प्रवेश उत्सव मनाया गया। जहां छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और माला पहना कर स्वागत किया गया। बता दें कि सभी स्कूलों में कई ऐसे बच्चे भी थे जो पहली बार स्कूल पहुंचे थे। पहली बार अपने घरों से निकलकर पहली बार स्कूल पहुंचे बच्चों ने भी उत्साह देखने को मिला।

जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने बताया कि से जिले के सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। यह उत्सव तीन दिनों तक मनाया जाएगा। इस उत्सव में कई वॉलेंटियर्स ने भी रजिस्ट्रेशन कराए हैं। जो बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। आज से स्कूलों के नए सत्र की शुरुआत हो चुकी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!