Press "Enter" to skip to content

शराब पार्टी करने बुलाया और कर दी बेहरमी से मारपीट, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर एसपी ऑफिस से हैं. जहाँ महिला ने शिकायत करते हुए बताया की मेरे पति धर्मेन्द्र परिहार घर पर थे. तभी बंटी परिहार निवासी विजरान तहसील बदरवास ने फोन कर शराब पार्टी करने के लिए बुलाया इसके बाद मेरे पति की इसके अन्य साथी बंटी परिहार, राजू परिहार व अन्य दो लोग निवासी विजरान तहसील बदरवास द्वारा शराब पिलाकर योजनाबद्ध तरीके से उसकी बेरहमीपूर्वक मारपीट कर उनकी हत्या कर उसे एक्सीडेन्ट का केस दर्शाकर उसे बदरवास छोडकर भाग गए एवं आज दिनांक तक आरोपीगणों के विरूद्ध हत्या का प्रकरण कायम नहीं हुआ हैं.

जानकारी के अनुसार कन्या कुमारी पत्नि स्व. धर्मेन्द्र परिहार निवासी ग्राम चितारा तहसील बदरवास ने बताया की घटना दिनांक 27 अप्रैल को पति धर्मेन्द्र परिहार घर पर थे उनके फ़ोन पर बंटी परिहार निवासी विजरान तहसील बदरबास ने फोन कर उधार 30,000 रूपयों की मांग की जब उन्होंने रूपये देने से मना किया तो उक्त बंटी व उसके साथी राजू परिहार व अन्य दो लोग निवासी विजरान तहसील बदरवास ने शराब पार्टी करने के लिए बुलाया.


27 अप्रैल को रात्रि 8:30 बजे के मेरे देवर अक्षय परिहार के मोबाईल पर फोन कर पति ने बताया कि भाई मुझे बचा लो. यह कि इसके बाद बंटी परिहार का पुनः फोन मेरे देवर अक्षय के मोबाईल पर आया और बताया कि धर्मेन्द्र का एक्सीडेन्ट हो गया हैं, आप बदरवास अस्पताल आ जाओ। इसके बाद मैं अपने देवर को लेकर अस्पताल पहुंची तो पति घायल अवस्था में थे. इसके बाद जिला चिकित्सालय शिवपुरी लेकर आए और यहां पर 3 दिन भर्ती रहे इसके बाद 29 अप्रैल को ग्वालियर लेकर चले गए. ग्वालियर में 13 मई को पति की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!