शिवपुरी: जिले की कोलारस और बदरवास जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रहे कामों में फर्जीवाड़ा चल रहा है। सरकारी स्कूलों के अतिथि शिक्षकों के नाम पर भी मनरेगा के तहत चल रहे कामों का पैसा निकाल लिया। अतिथि शिक्षकों को जिन महीनों में स्कूल शिक्षा विभाग से मानदेय जारी हुआ, उन्हीं महीनों में अतिथि शिक्षकों को ग्राम पंचायतों में मजदूर बताकर पैसा निकाला गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार की मिलीभगत से मनरेगा के कामों में फर्जीवाड़ा चल रहा है।
कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत विजरावन, सेसईखुर्द और बदरवास की सड़बूड, कुटवारा, तिलातिली, बिजरौनी सहित अन्य ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत अतिथि शिक्षकों को रिकार्ड में मजदूर बताकर राशि का भुगतान किया गया है। इससे साबित होता है कि ग्राम पंचायतों में गरीबों को रोजगार की गारंटी के नाम पर सिर्फ दिखावा चल रहा है। मशीनों से काम कराकर मजदूरों के नाम से भुगतान निकाला जा रहा है। जिला पंचायत से लेकर जनपद स्तर के अधिकारी व स्टाफ द्वारा मॉनीटरिंग नहीं की जाती। इस कारण ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत फर्जीवाड़ा चल रहा है।
सरपंच के बेटे ने कहा- हर पंचायत में गलती हो जाती है
ग्राम पंचायत सडबूड के सचिव रामजी शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मैं सरपंच से बात करता हूं। सरपंच देना बाई यादव के बेटे देवेंद्र यादव का कॉल आया। देवेंद्र ने कहा कि रोजगार सहायक ने अतिथि शिक्षक का नाम से गलती से मजदूरी का पैसा निकाल लिया होगा। हर पंचायत में किसी न किसी से गलती हो जाती है।
यह बोले- जिम्मेदार
मैं सरपंच से बात करता हूं
अतिथि शिक्षक के नाम से मनरेगा मजदूरी का पैसा कैसे निकला, मैं सरपंच से बात करता हूं।’
राजीव शर्मा, सचिव, ग्राम पंचायत सडबूड
आरईएस के काम में हो सकती है, पंचायत में काम नहीं कराया है।’
सचिव देवी सिंह, ग्राम पंचायत विजरावन
सरपंच-सचिव का सिस्टम है। यदि सरपंच नहीं कमाएगा तो क्या करेगा। मेरे खाते में मात्र 2 हजार रु. आए, बाकी कहां भुगतान हुआ पता नहीं।’
भूपेंद्र दांगी, अतिथि शिक्षक
अतिथि शिक्षक की नौकरी छोड़ दी थी, उसके बाद ग्राम पंचायत से मजदूरी का भुगतान निकला है। मुझे काम मिल जाए, करने तैयार हूं।’
विवेक यादव, अतिथि शिक्षक

रोजगार गारंटी में फर्जीवाड़ा: अतिथि शिक्षकों को मनरेगा में मजदूर बताकर निकाला पैसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment