Press "Enter" to skip to content

हत्या के केस में फरार महिला गिरफ्तार, बेटी से अफेयर के शक में गर्दन में कुल्हाड़ी मार कर की थी युवक की हत्या / Shivpuri / News

शिवपुरी। बेटी से प्रेम-प्रसंग के शक में युवक की हत्या कर फरार हुई महिला को छर्च थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इस मामले में महिला के पति और देवर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दरअसल 6 मई 2024 को छर्च थाना क्षेत्र के
डोभा गांव में अरबिंद कुशवाह की बड्डे उर्फ भरत कुशवाह, धनराज कुशवाह, और बोटो बाई कुशवाह ने कुल्हाडी से गला काटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों को शक था की मृतक का अफेयर उनकी बेटी से चल रहा है इसी बात को लेकर तीनों ने अरबिंद कुशवाह के घर पर हमला कर कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर उसकी हत्या कर दी थी। भाई उसके भाई और दादी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में बड्डे उर्फ भरत कुशवाह और धनराज कुशवाह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज बोटो बाई कुशवाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!