Press "Enter" to skip to content

युवती ने साथियों के साथ मिलकर दो ग्रामीणों को पीटा: तमाशबीन बने रहे लोग, नहीं बचाने आई पुलिस, ऑटो किराए को लेकर हुआ था विवाद / Shivpuri News

शिवपुरी के माधव चौक पर रविवार की रात एक युवती ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दो ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा, इस दौरान लोग तमाशबीन बने देखते रहे। ख़ास बात रही जिस स्थान पर दो ग्रामीणों को पीटा जा रहा था। वहां से कुछ कदमों की दूरी पर पुलिस का दो मंजिला सहायता केंद्र है। यहां चौबीसों घंटे पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद सड़क पर बेरहमी से युवती अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लाठी और लातघूसों से दो ग्रामीणों को पीटती रही। दो ग्रामीणों के साथ बेरहमी के मारपीट भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ पीटने बाली युवती बैटरी बाली ऑटो (टमटम) चलाती है। युवती का विवाद दो ग्रामीणों से किराए को लेकर माधव चौक पर हो गया था। इसके बाद युवती का भाई और उसके कुछ साथी मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने दोनों ग्रामीणों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। इस दौरान युवती ने भी लाठी से दोनों ग्रामीणों को जमकर पीटा, यह तमाशा करीब 20 मिनिट तक चलता था। माधव चौक पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। लेकिन न ही किसी व्यक्ति ने दोनों ग्रामीणों को बचाने का प्रयास किया और न ही सहायता केंद्र से पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद स्वत ही मारपीट बंद हुई। इसके बाद दोनों ग्रामीण चुपचाप मौके से निकल गए। दोनों ग्रामीण कौन थे और कहां के थे। इसका भी पता फिलहाल नहीं लग सका हैं। लेकिन इस मारपीट के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!