शिवपुरी के कोलारस तहसील क्षेत्र के सुनाज गांव में बिना रजिस्ट्री के जमीन का नामांतरण करने का कारनामा पटवारी ने कर दिखाया है। इतना ही यह नामांतरण के बाद भू-स्वामी द्वारा बैंक से लाखों रूपए की केसीसी भी निकला ली गई। जिन लोगों की पट्टे की जमीन और सरकारी कब्जाधारियों को इस मामले का पता लगा। तब उनके द्वारा इसकी शिकायत कोलारस एसडीएम से कराई गई। बता दें कि लाखों की जमीन नामांतरण करने के बाद पटवारी ने अपना ट्रांसफर भी करा लिया।
जानकारी के मुताबिक सुनाज पंचायत में करीब 60 से 70 बीघा की जमीन बिना रजिस्ट्री के पटवारी राम प्रकाश अहिरवार ने गांव के रहने बाले लखन सिंह यादव के नाम नामांतरण करा दिया। जबकि इस जमीन के करीब 20 लोग पट्टाधारी थे और करीब 20 लोग सरकारी जमीन के कब्जाधारी थे। इसके बावजूद पटवारी राम प्रकाश अहिरवार ने उक्त जमीन का नामांतरण बिना तहसीलदार की अनुमति लखन सिंह यादव के नाम कर दिया। जब इस बात का पता पट्टेधारियों सहित कब्जाधारियों को लगा तब तक पटवारी अपना ट्रांसफर भी करवा चुका था।
ग्रामीणों ने पड़ताल कर पता लगाया कि जमीन का नामांतरण होने के बाद लखन सिंह यादव ने उक्त जमीन के कुछ हिस्से से केसीसी से बनाकर बैंक से लाखों रूपए भी निकाल लिए हैं। इसके बाद अब 19 बीघा जमीन पर फिर से लखन सिंह यादव नई केसीसी बनबाने के लिए बैंक में आवेदन कर चुका है। ग्रामीणों ने मिलकर इसकी शिकायत कोलारस एसडीएम ब्रजेन्द्र यादव से की है। ग्रामीणों तत्काल केसीसी पर रोक सहित जिन ग्रामीणों की जमीन लखन सिंह यादव ने अपने नाम करा ली है। उस जमीन को वापस दिलाए जाने की गुहार एडीएम से लगाई है।
इस मामले में पटवारी राम प्रकाश अहिरवार का कहना है कि उक्त जमीन का नामांतरण त्रुटि वश हो गया था। वहीं कोलारस एसडीएम ब्रजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि उक्त मामले की जांच के आदेश तहसीलदार को दिए हैं। तहसीलदार द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बिना रजिस्ट्री पट्टे और कब्जे की जमीन का नामांतरण किया: जमीन पर भूस्वामी ने निकाल की लाखों की केसीसी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment