Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी गुना फोरलेन हाईवे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव हादसा या हत्या जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शिवपुरी गुना फोरलेन हाईवे पर बांसखेड़ी गांव के पास बीती रात पुलिस को सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का छत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला है।पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत किसी सड़क हादसे में हुई है या उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। मामले में जानकारी देते हुए देहात थाना प्रभारी टीआई जितेंद्र मावई ने बताया कि देहात थाना पुलिस को गश्त के दौरान बांसखेडी गांव के पास हाईवे पर किसी व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला जिसकी उम्र करीब 60-65 वर्ष है। मृतक के पास पहचान का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!