Press "Enter" to skip to content

खोदा गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी 4 घायल 6 पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के खोदा गांव में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष के 6 लोगों ने लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दूसरे पक्ष के चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए बैराड़ से शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र धाकड़ निवासी सुजानगढी थाना कैलारस जिला मुरैना ने बताया कि बैराड़ थाना क्षेत्र के खोदा गांव में खेत की जमीन को लेकर हुए विवाद में 10 लोगों ने उसके परिवार के चार लोगों के साथ लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की रिपोर्ट बैराड़ थाने में दर्ज कराई गई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!