शिवपुरी के अमोला घाटी में एक तेंदुआ दहाड़ लगाता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। गर्मी के दिनों में यह तेंदुआ हर साल कुछ दिनों के लिए यहां रुकने आता है। इससे पहले भी इस तेंदुए को ग्रामीणों ने गर्मियों में देखा था।
शुक्रवार रात अमोला क्रेसर गांव का जितेंद्र सोलंकी अपने साथी के साथ अमोला के प्राचीन पीपल वाली माता मंदिर पर दर्शन करने गया था। जहां उसे रात करीब साढ़े आठ बजे रास्ते में बनी एक पुलिया पर तेंदुआ दहाड़ लगाते हुआ दिखाई दिया। इसके बाद जितेंद्र सोलंकी ने टॉर्च जलाकर तेंदुए का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
हर साल गर्मियों में बनाता है खंडरों को अपना आशियान
ग्रामीणों के अनुसार यह तेंदुआ गर्मियों के मौसम में हर साल पुराने अमोला को अपना आशियाना बनाता है। बता दें कि मणिखेड़ा डैम बनाने के चलते पुराने अमोला को कई साल पहले विस्थापित कर दिया गया था यहां रहने वाले लोगों को नई कॉलोनी बनाकर विस्थापित किया गया था। तब से यह पुराना अमोला खाली पड़ा हुआ है। यहां बने पुराने मकान और गढ़ी खंडहरों में तब्दील हो गई हैं।
इस गांव के किनारे गर्मियों के दिनों में भी सिंध नदी का पानी मौजूद रहता है इसके अलावा पानी होने के चलते यह इलाका ठंड भी रहता है। साथ ही जानवर भी अब इस खाली गांव के किनारे बिना भय के पानी पीने नदी पर आते रहते हैं। इसी के चलते पिछले कुछ सालों से बीरान हुए इस गांव को तेंदुआ अपना आशियाना बनाता हुआ आ रहा है।
ग्रामीण बताते हैं कि यह तेंदुआ पिछले कुछ सालों से गर्मियों के दिनों में यहां आकर कुछ समय गुजारता है और आराम से अपने शिकार की व्यवस्था कर लेता है।

अमोला घाटी में दहाड़ लगाता तेंदुआ: शिवपुरी के पुराने खंडरों को गर्मियों में बनाता है आशियाना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment