Press "Enter" to skip to content

प्यासी जनता: वन मंत्री नागरसिंह चौहान बोलें शिवपुरी विधायक कुछ करते हैं या नहीं?, सारे फोन मेरे पास ही आते हैं / Shivpuri News

शिवपुरी में पानी के भीषण संकट से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। शहर में नलों में 10 से 15 दिन में पानी सप्लाई हो रहा है। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा पर पंप अटेंडरों से मारपीट के आरोप लग चुके हैं। शुक्रवार को नाराज जनता चक्काजाम करने पहुंची तो यहां उसे रोक दिया गया। इसके बाद इन लोगों ने फिजिकल थाने का घेराव कर दिया और पुलिस से पानी मांगा।

यह पानी का संकट नेशनल पार्क के अफसरों की मनमानी की वजह से है। पार्क के अफसर नेशनल पार्क क्षेत्र में 6 माह से पाइपलाइन नहीं बिछाने दे रहे हैं, जबकि प्रदेश स्तर से अनुमति आ चुकी है। इसकी पुष्टि डीएफओ खुद कर चुके हैं। लेकिन इस अनुमति को सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा मानने को तैयार नहीं हैं। वनमंत्री नागरसिंह चौहान का कहना है कि शिवपुरी नेशनल पार्क के अधिकारियों की मनमर्जी के कारण गहराए पानी के संकट का मामला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी उठा। हम नेशनल पार्क के अधिकारियों से चर्चा करके पाइप लाइन बदलवाने के मुद्दे का समाधान निकाल रहे हैं।

विधायक क्या कर रहे, सब मुझसे ही पूछते हैं : वन मंत्री

प्रदेश के वन मंत्री नागरसिंह चौहान का कहना है कि सीएम की बैठक में यह एजेंडा आया था। नेशनल पार्क का अधिकारी गड़बड़ कर रहा है। जल्द समाधान के लिए हम लगे हुए हैं। मैं इस संबंध में सीसीएफ से बात करता हूं। वहां (शिवपुरी) के विधायक कुछ करते हैं या नहीं? सारे फोन मेरे पास आते हैं। वह (विधायक) पार्क सीसीएफ, डीएफओ और कलेक्टर से बात करें।

विधायक का काम भी मंत्री को बताना है : विधायक

विधायक देवेंद्र जैन का कहना है कि विधायक के हाथ में क्या है‌‌? विधायक का काम भी मंत्रीजी को बताना है। मैं मंत्रीजी को बता चुका हूं। उनका कॉल लौटकर आया था कि तुम्हारे पास सीसीएफ का फोन आया था। सीसीएफ का कॉल आया था, लेकिन याद नहीं कब आया, मेरी बात नहीं हो पाई। कलेक्टर से संपर्क में हैं, एक दिन छोड़कर बात हो रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!