Press "Enter" to skip to content

पुलिस ने जिसे लावारिस समझ कर दफनाया वह बैराड़ के नरैयाखेड़ी का हल्के रावत निकला, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, पढ़िए मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: 9 जून को रेलवे ट्रैक पर जीआरपी पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति की डले होने की सूचना मिली, सूचना पर से जीआरपी पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था. जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. कोतवाली पुलिस ने युवक का पीएम कराकर युवक को 48 घण्टे मॉर्चूरी मे रखा. जब युवक की शिनाख्त नहीं हुई तो युवक की बॉडी को दफना दिया.

आज कोतवाली पुलिस ने बैराड थाना के ग्राम नरैयाखेड़ी से गायब युवक के परिजनों को जब उस युवक की फोटो दिखाई तो परिजनों ने कहा की ये तो हमारा ही भाई हैं. इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में हंगामा कर दिया. जिसके बाद अन्य थानों की पुलिस भी कोतवाली पहुंची जहाँ परिजनों ने देहात थाना प्रभारी जितेंद्र मावई के साथ भी धक्कामुक्खी कर दी.


जानकारी के अनुसार विकास रावत ने बताया कि मेरा भाई हल्के रावत के लिए डेढ़ लाख रुपए में संजय रावत, जगदीश रावत, ब्रह्मा पंडित, सतीश पंडित, राधेश्याम पंडित, महेन्द्र पंडित से दुल्हन खरीदी थी. जिसके बाद दो दिन महिला घर पर रुकी और वहां से चली गई. इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. जब डेढ़ लाख रुपये बार-बार मृतक के द्वारा मांगे जा रहे थे तो सभी लोगों ने मृतक को शिवपुरी बुलाया हल्के रावत अपनी बाइक से ग्राम नरैयाखेड़ी से शिवपुरी पैसे लेने के लिए 7 जून को निकला. तभी से वह लापता था. जिसके बाद परिजन बैराड थाने और एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रहे थे. कोतवाली  पुलिस ने जब परिजनों को मृतक का फोटो दिखाया तो उन्होंने कहा की यह तो हमारा भाई है. इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!