Press "Enter" to skip to content

माइंड अपसेट होने पर महिला ने जहर खाकर की सुसाइड की कोशिश, तबीयत बिगड़ने पर पति ने कराया अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र के खोड़‌ विजयपुर गांव में शुक्रवार को एक 32 वर्षीय महिला ने कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की। महिला की तबीयत बिगड़ते देख पति ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार अवस्था पत्नी कल्याण लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी खोड़‌ विजयपुर ने बताया कि माइंड अपसेट होने के कारण उसने अपने खेत पर बने कुएं पर सरसों में डालने वाले जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर बच्चों ने इसकी सूचना पति को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे पति ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!