Press "Enter" to skip to content

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में बच्चों ने विभिन्न खेलों की बारीकियां सीखी / Shivpuri News

शिवपुरी: स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में एक माह के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन शासकीय हाई स्कूल परिच्छा के मैदान पर संपन्न हुआ। परिच्छा हाईस्कूल के प्राचार्य श्री दिनेश गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी  हुए बताया कि जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंद्रशेखर बेमटे के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में संस्था के 32 बालक बालिकाओं ने कबड्डी वेटलिफ्टिंग का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया। 13 मई से 13 जून तक चले इस शिविर के समापन पर बालक /बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस शिविर में एक माह तक खेलों का प्रशिक्षण श्रीमती वीना गोलिया के द्वारा प्रदान किया गया, अतिथियों द्वारा इन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में श्री चंद्रशेखर बेमटे जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवपुरी ,श्री महेश धाकड़ सरपंच, श्री यादवेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय कोच हैंडबाल, अजय बाथम खेलकूद शिक्षक, अनिल मलवरिया खेलकूद शिक्षक नरवर उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्रीमती साधना भार्गव और अभिषेक जैन के द्वारा किया गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!