Press "Enter" to skip to content

प्रेमिका की बेवफाई से आहत युवक फांसी पर झूला,मां ने बताया प्रेमिका की सगाई के बाद से परेशान था बेटा / Shivpuri News

मां ने प्रेमिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी कोतवाली में दिया आवेदन

शिवपुरी: शहर के कमलागंज में बीते दिनों एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत के बाद अब उसकी मां ने शहर की एक युवती पर बेटे को प्रताड़ित कर उसे जान देने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाकर। युवती के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर सिटी कोतवाली में आवेदन दिया है।

जानकारी के अनुसार अमन नरवरिया उम्र 27 वर्ष निवासी कमलागंज पुल के पास जाटय मोहल्ला छावनी शिवपुरी ने 7 जून को अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। युवक की मौत के बाद अब उसकी मां नारायणी देवी ने बताया कि उसके बेटे का प्रेम प्रसंग काफी समय से विजयपुरम कॉलोनी शिवपुरी की रहने वाली एक युवती से चल रहा था। दोनों साथ में कई जगह घूमने भी गए। युवक के मोबाइल में युवती के साथ फोटो व्हाट्सएप पर बात करने के मैसेज मौजूद है।इसी दौरान अचानक युवती ने अमन नरवरिया को धोखा देकर किसी और से सगाई कर ली।नारायणी देवी ने बताया कि युवती ने सगाई के बाद उसके
अमन नरवरिया को मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया युवती की प्रताड़ना से तंग आकर अमन नरवरिया ने 7 जून को फांसी लगाकर जान दे दी। नारायणी देवी ने सिटी कोतवाली में आवेदन देकर युवती के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!