Press "Enter" to skip to content

शहर में पानी को लेकर हाहाकार, धरने पर बैठे पार्षद / Shivpuri News

शिवपुरी में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। दस दिनों से शहर में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। इसके चलते आज (गुरुवार) भाजपा सहित कांग्रेस के पार्षदों ने ग्वालियर बाइपास पर लगे सिंध जलावर्धन योजना के हाइटेंड पर धरना शुरू कर दिया। पार्षदों का आरोप है कि जनता को पीने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। प्यासी जनता उनसे लगातार दिन रात पानी उपलब्ध कराने की मांग कर रही है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

बता दें शहर में पानी की सप्लाई न होने की मुख्य वजह सिंध जलावर्धन की बिछी पाइप लाइन बार-बार फूट रही है। जिसका मेंटेनेंस करने में नगर पालिका प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।

ग्वालियर बाइपास पर धरने पर बैठे भाजपा पार्षद विजय शर्मा ने बताया कि सिंध जलावर्धन से होने वाली पानी की सप्लाई से पानी की टंकिया 10 से 15 दिनों में एक बार भर पा रही है। जिससे जनता पानी को परेशान हो रही है। इसके अतिरिक्त विकल्प के तौर पर जनता को पानी के टैंकर भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जनता सुबह से ही पार्षदों को पानी की मांग को लेकर कोसती है। इसके चलते उन्हें धरने पर बैठना पढ़ा है।

वहीं कांग्रेस पार्षद एमडी गुर्जर का कहना था कि उनके वार्ड में ज्यादातर लोग मजदूर तबके के रहने हैं। पिछले 10 से 15 दिनों में वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं की गई है। नगर पालिका ने इतने बड़े वार्ड तीन से चार टैंकर भी लगा दिए हैं। लेकिन टैंकरों से पानी की पूर्ति नहीं हो सकती है।

भाजपा पार्षद राम यादव ने कहा कि जनता पानी को परेशान है नगर पालिका के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। तीन दिन पहले सीएमओ केशव सगर से पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने की कही थी। लेकिन तीन दिन गुजर जाने के बाद भी पानी के टैंकरों को वार्ड में नहीं पहुंचाया गया है। पिछले दस दिनों से वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!