शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के पूरणखेड़ी टोलप्लाजा के पास आज गुरुवार सुबह NH-47 पर रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक से एक मिनी ट्रक टकरा गया। इस घटना में एक 20 साल के युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग इस घटना में घायल हुए हैं। कोलारस पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक देवास का रहने वाला व्यापारी रसीद खान पुत्र कासिम खान आगरा से जूते-चप्पल आइशर मिनी ट्रक क्रमांक MH18BG8760 में भरकर देवास की ओर जा रहा था। उसके साथ उसका एक कर्मचारी मोहम्मद राज (20) भी था। सुबह पूरणखेड़ी टोलप्लाजा के पास गुना की ओर से रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक से मिनी आइशर ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक को ड्राइवर मौके से ट्रक को भगा ले गया था।
बताया गया है कि मिनी आइशर ट्रक के ड्राइवर को नींद का झोंखा आ गया था। जिससे उसे सामने से आ रहा ट्रक दिखाई नहीं दिया था। इस घटना व्यापारी सहित उसका हैल्पर और ड्राइवर घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया था। जहां हैल्पर मोहम्मद राज (20) की मौत हो गई। कोलारस पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

रॉन्ग साइड आ रहे ट्रक से मिनी ट्रक टकराया: कर्मचारी की मौत, देवास का व्यापारी घायल, आगरा से जूता-चप्पल भरकर ला रहा था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment