एसपी ऑफिस पहुंची भाभी ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सेजवाडा गांव का एक युवक लिव-इन के नाम पर ठगी का शिकार हो गया। राजस्थान के कस्बा थाना के मजोला गांव की रहने वाली एक महिला दलाल ने युवक की उड़ीसा की एक युवती से लिव इन रिलेशनशिप के माध्यम से शादी कराने के नाम पर 1 लाख 30 हजार रुपए ले लिए। जिसके बाद उड़ीसा की युवती युवक के साथ 2 माह रही उसके बाद युवती महिला दलाल के साथ उड़ीसा भाग गई। यहां युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। जिस वजह से युवक जेल चला गया। बुधवार को युवक के भाई और भाभी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर महिला दलाल से रुपए वापस दिलाए जाने और झूठे केस में जेल में बंद भाई को रिहा कराने में मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार बिहारी लाल पाल पुत्र जगदीश पाल निवासी सेजवाडा तहसील कोलारस ने बताया कि उसके छोटे भाई कृपाल पाल की शादी नहीं हो रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राजस्थान के कस्बा थाना के मजोला गांव की रहने वाली रश्मि राठौर से हुई जिसने उड़ीसा की युवती से भाई की शादी 1 लाख 30 हजार रुपए में कराने की बात की। 12 दिसंबर 2023 को रश्मि ने उड़ीसा की युवती से लिव-इन रिलेशनशिप के माध्यम से शादी करा दी।बकायदा लिव-इन में रहने का दोनों ने शपथपत्र भी कराया। जिसके बाद उड़ीसा की युवती 2 माह तक भाई के साथ रही उसके बाद महिला दलाल के साथ उड़ीसा भाग गई। जहां उसने उसके छोटे भाई पर रेप केस दर्ज करा कर उसे जेल भेज दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर महिला दलाल से रुपए वापस दिलाई जाने और भाई को जेल से रिहा कराने में मदद की गुहार लगाई है।

लिव-इन के नाम पर ठगी 1.30 लाख लेने के बाद साथ रहने आई उड़ीसा की युवती, 2 माह बाद भागी,दर्ज कराया रेप केस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment