शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ईमलिया में कुटीर की तीसरी किस्त के लिए फोटों न खींचने से खफा दो आदिवासियों ने सरपंच पति पर हासिये से हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सरपंच पति को जैसे-तैसे बचाया। तेंदुआ थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
ईमलिया गांव के रहने बाले 36 वर्षीय महाराज सिहं पुत्र भगोली जाटव ने बताया कि उसकी पत्नी शिवकली जाटव अटामानपुर पंचायत से सरपंच है। वह अपनी पत्नी के साथ मंगलवार की रात घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान हाथ में हसिया लेकर रामेश्वर आदिवासी और ऊदम आदिवासी घर आया था।
जहां उनका कहना था कि कुटीर की क़िस्त के लिए फोटों खींच कर नहीं भेजे गए हैं। जिससे उनकी तीसरी क़िस्त नहीं आई है। जब उसने कुटीर का पहले पूरा काम कराने के बाद फोटों खिंचवाने की बात कही। इससे दोनों भड़क गए और गाली गलौंच करने लगे। इसी बीच ऊदम आदिवासी ने मुझे पकड़ लिया और रामेश्वर आदिवासी ने हसिया मार दिया। हसिया उसके हाथ में लगा। मौके पर जापान सिहं यादव व धासू यादव ने उसे जैसे-तैसे हमले से बचाया। पुलिस ने रामेश्वर आदिवासी और ऊदम आदिवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

सरपंच पति पर हासिए से दो ग्रामीणों ने बोला हमला: कुटीर की फोटो न खींचने के चलते रुकी हुई थी तीसरी किस्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment