Press "Enter" to skip to content

पुरानी रंजिस के चलते मानीपुरा में घर के बाहर 3 लोगों ने पति- पत्नी और बेटे पर बोला लाठी से हमला / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस के मानीपुरा में पुरानी रंजिश के चलते 3 लोगों ने पति- पत्नी और बेटे पर लाठी से हमला बोला दिया. आज पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग को लेकर आबेदन सौंपा हैं.

जानकारी के अनुसार मोतीलाल जाटव पुत्र मथुरा जाटव निवासी गमानीपुरा थाना कोलारस ने बताया की समय रात 08 बजे मैं अपने घर के बाहर खड़ा था. तभी मानीपुरा के गोपी प्रजापति, अमरलाल प्रजापति और राजू कुशवाह तीनों आए और पुरानी रंजिस के चलते मुझे गंदी गंदी जाति सूचक गालियां देने लगे जब गालियां देने से मना किया तो अमरलाल प्रजापति ने एक लाठी मारी जो सिर में लगी. एक लाठी राजू कुशवाह ने मारी जो मेरे कान में लगी. एक लाठी गोपी प्रजापति ने मारी जो मेरे पीठ में लगी. मारपीट देखकर मेरा लडका मनीष जाटव और मेरी पत्नी पूनम जाटव आई तो मेरे लडके मनीष को अमरलाल प्रजापति ने एक लाठी मारी एवं राजू कुशवाह ने मेरे लडेक मनीष को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद गोपी प्रजापति ने मेरी पत्नी पूनम को एक लाठी मारी. इसके बाद गोपी प्रजापति, अमरलाल प्रजापति और राजू कुशवाह तीनों जाते जाते कह रहे थे की रिर्पोट करने पर मुझे व घर वालों को कुल्हाडी से काट दूंगा. एसपी को आबेदन सौपकर कार्रवाई की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!