शिवपुरी: सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर रजक समाज को अपमानित करने वाले ढोंगी बाबा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने आज रजक समाज ने
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा हैं. साथ ही ढोंगी बाबा मुर्दाबाद के नारे एसपी ऑफिस पर लगाए.
अखिल भारतीय रजक महासंघ के जिलाध्यक्ष मानसिंह रजक ने बताया की 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए. जिसमें अयोध्या सीट से भाजपा के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा. इसी के संदर्भ में सोशल मीडिया प्लेटफार्म x एवं फेसबुक के माध्यम से आचार्य प्रमोद ने लिखा कि मंथरा और केकई के साथ वो धोबी भी अयोध्या में रहता था जिसने सीता मैया को वन में भिजवाने का “पाप” किया था.
अयोध्या में अगर भाजपा का प्रत्याशी हार गया तो इसका धोबी समाज से क्या लेना देना है और पूर्व में भी जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने भी 2017 में ऐसी ही जाति सूचक बात भरे मंच से कही थी. जिसके कारण सम्पूर्ण भारत में विरोध प्रदर्शन हुए थे. जिसे बाद में उन्होने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा था सीता माता के वनवास को लेकर धोबी शब्द की जो भ्रांति है उसका बाल्मिकी जी द्वारा लिखित मूल रामायण में कही भी किसी जाति का जिक्र नहीं है. वहाँ प्रजा शब्द का जिक्र किया गया है फिर भी बार बार इन ओछी व घृणित मानसिकता के लोगो द्वारा दलित धोबी समाज को जाति सूचक “धोबी” शब्द लिखकर मंचो से बोलकर अपमानित किया जाता है और अब यह अपमान धोबी समाज सहन नही करेगा।
आचार्य प्रमोद के द्वारा लिखे गए जाति सूचक शब्दो ने धोबी समाज को सोशल मीडिया के माध्यम से अपमानित करने का कार्य किया है जिससे सम्पूर्ण भारत वर्ष के धोबी समाज में रोष व्याप्त है।
धोबी समाज ने मांग की हैं की दलित धोबी समाज को जाति सूचक शब्दो से अपमानित करने वाले आचार्य प्रमोद के खिलाफ कानून की गंभीर से गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।

सोशल मिडिया X और फेसबुक पर आचार्य प्रमोद ने रजक समाज को किया अपमानित, ढोंगी बाबा मुर्दाबाद के लगाए नारे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment