शिवपुरी के बदरवास ब्लॉक के खतौरा-बिजरौनी की स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ आशा सुपरवाइज़र ने कोलारस एसडीएम से आशा कार्यकर्ताओं की शिकायत दर्ज कराई है। आशा सुपरवाइज़र ने आशा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई शिकायत की जांच की भी मांग की है।
बता दें कि खतौरा-बिजरौनी की आशा कार्यकर्ताओं ने आशा सुपरवाइज़र पर वाउचर लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के साथ रिश्वत न देने पर मारपीट के भी आरोप लगाए थे। आशा कार्यकर्ताओं ने बीते शुक्रवार को इसकी शिकायत कोलारस एसडीएम ऑफिस पहुंच कर एसडीएम से की थी।
आशा सुपरवाइज़र रेखा परिहार ने बताया कि आशा कार्यकर्ता सुनीता परिहार उससे पुरानी रंजिश रखती हैं। इसके चलते आशा कार्यकर्ता सुनीता परिहार और सोनम परिहार ने योजनाबद्ध तरीके अन्य आशा कार्यकर्ताओं को कोलारस में मीटिंग में सम्मिलित होने के बहाने कोलारस बुला लिया था। आशा कार्यकर्ताओं को भुगतान संबंधी जानकारी देकर एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
आशा कार्यकर्ता अखिलेख जाटव-बिजरौनी, हेमलता प्रजापति-बरौद, व सकुन जाटव-विजरौनी व अन्य आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन सभी को मीटिंग की कहकर कोलारस बुलाया गया था और भुगतान संबंधी आवेदन देने की बात कह कर एसडीएम ऑफिस लाया गया था। इसके बाद आशाकार्यकर्ता सुनीता परिहार ने झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।

आशा सुपरवाइजर ने आशा कार्यकर्ताओं की SDM से शिकायत: आशा सुपरवाइजर पर आशा कार्यकर्ताओं ने रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment