Press "Enter" to skip to content

पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली आरोपियों के परिजनों बोले झूठा है मामला निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाजीगढ़ गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 4 युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर केस दर्ज होने के बाद आरोपियों के परिजन मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचे हैं। यहां उन्होंने गोवर्धन पुलिस द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण को झूठा बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने का आवेदन पुलिस अधीक्षक को सौंपा है।

जानकारी के अनुसार धीरज सिंह वर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच दीपू धाकड़ के घर पर गांव का ही अर्जुन उर्फ कारू बघेल पुत्र राय सिंह बघेल निवासी गाजीगड शराब पीकर आया और गाली गलौज करने लगा लेकिन दीपू धाकड़ के परिजनो ने दरवाजा बंद कर लिया और दीपू ने थाना प्रभारी गोवर्धन को घटना की फोन पर सूचना दी कि अर्जुन उर्फ कालू बघेल शराब पीकर गाली गलौज कर रहा है लेकिन पुलिस नहीं आयी एवं साथ ही दीपू धाकड़ ने अर्जुन उर्फ कारू वघेल के पिता राय सिंह को फोन लगाया कि तुम्हारा लड़का शराब पीकर गाली गलौज कर रहा है तब अर्जुन उर्फ कारू के परिवार के शिशपाल बघेल एवं भगवान सिंह मोटरसायकल से आये और करीब 8.30 बजे सभी गांव वालो के सामने उसे मोटरसायकल पर बिठाकर ले गये। जिसके बाद उन्हें मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि थाना गोवर्धन में दीपू धाकड़ मुकेश धाकड़ गजेंद्र धाकड़ और राजेंद्र धाकड़ के खिलाफ अर्जुन वघेल को गोली मारने के आरोप में 307 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो गया। धीरज ने बताया कि अर्जुन वघेल ने अपने परिवार के साथ मिलकर षड्यंत्र पूर्वक गांव के 4 लोगों पर झूठा केस दर्ज कराया है। सोमवार की शाम हुए विवाद के दौरान बनाया गया वीडियो और पंचनामा एसपी ऑफिस में देकर आरोपियों के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!