शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में महावीर कोचिंग के नाम से कोचिंग सेंटर का संचालन करने वाले रणजीत सिंह गुर्जर की आत्महत्या के मामले में अहम खुलासा हुआ है।जिससे ये स्पष्ट हुआ है कि कोचिंग संचालक रणजीत सिंह गुर्जर ने 3 साहूकारों के टॉर्चर से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मृतक के भाई ने यह अहम जानकारी और सबूत करैरा पुलिस के सुपुर्द किए हैं। जिसके बाद करैरा थाना प्रभारी टीआई सुरेश शर्मा का कहना है कि पुलिस अब इन तीनों लोगों के खिलाफ कोचिंग संचालक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कर रही है।
परिजनों के हाथ लगा मृतक का सुसाइड नोट:
दरअसल 2 जून 2024 को करैरा कस्बे में प्राइवेट कोचिंग का संचालन करने वाले रणजीत सिंह गुर्जर ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।उस दौरान बताया गया था कि ऑनलाइन गेम में बड़ी रकम हार जाने की वजह से रणजीत सिंह गुर्जर ने आत्महत्या की है। जिसके बाद अब परिजनों को मृतक का सुसाइड नोट मिला है। आत्महत्या करने से पहले रणजीत सिंह ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि
“मैं जीना चाहता था लेकिन ये लोग जीने नहीं दे रहे हैं। मुझे बहुत ही टॉर्चर कर रहे हैं।अमित शर्मा उर्फ गफ्फू ,राकेश गुप्ता (गुप्ता स्टेशनरी ) शिवम तिवारी इन लोगों से मैंने कुछ रुपए लिए थे।
मैंने इन लोगों से कहा कि आप थोड़ा रुक जाओ। धीरे-धीरे दे दूंगा। लेकिन आज बहुत ही बदतमीजी की।अब मैं ऐसी जिंदगी नहीं जीना चाहता हूं। मेरी मौत के यही लोग जिम्मेदार हैं।
मम्मी पापा बहिन सभी मुझे माफ करना शायद मेरी जिंदगी इतनी ही थी। इतना ही साथ लिखा था। इन लोगों की वजह से मैं कोचिंग भी सही तरीके से नहीं पढ़ पा रहा था। मानसिक टेंशन बहुत ज्यादा हो गई थी।

करैरा में कोचिंग संचालक ने 3 लोगों के टॉर्चर से तंग आकर की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा “मैं जीना चाहता था लेकिन ये लोग जीने नहीं दे रहे” / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment