Press "Enter" to skip to content

किराए के 10 रुपए को लेकर ऑटो चालक पर फायर, भागकर बचाई जान / Karera News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के तहत एक ऑटो चालक पर इसलिए फायर कर दिया कि वह किराए के बचे हुए 10 रुपए मांग रहा था। वह तो गनीमत रही कि गोली ऑटो के टायर में लगी नहीं तो चालक की जान चली जाती। मामले को लेकर पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पुष्पेंद्र‎ (19) पुत्र सुजान पाल निवासी‎ ‎ग्राम टोरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है‎ कि सोमवार की रात 8:30 बजे‎ सड़ गांव सवारियां छोड़कर घर‎ लौट रहा था। टोरिया गांव से 2‎ किमी पहले देखा कि बाइक से दो ‎ ‎व्यक्ति अर्रू उर्फ अरविंद रावत ‎ ‎निवासी ग्राम टोरियाकलां और उपेंद्र ‎ ‎रावत निवासी ग्राम गुहासी थाना‎ बड़ौनी जिला दतिया आ रहे हैं।‎ उनके इरादे भांपकर ऑटो तेजी से ‎ ‎चलाने लगा। नजदीक आने पर‎ उन्होंने बंदूक से गोली चला दी जो ‎ ‎ऑटो के टायर में जा धंसी । फिर ‎ऑटो खड़ा करके खेतों तरफ‎ भागकर छुप गया। पिता व भाई को ‎ ‎ फोन कर दिया, जिनके आने पर‎ दोनों भाग गए। मौके पर ही डायल ‎ 100 पर सूचना दे दी।‎

ऑटो चालक पुष्पेंद्र पाल का‎ कहना है कि एक से डेढ़ माह‎ पहले दिनारा से अर्रू उर्फ‎ अरविंद रावत उसकी ऑटो में‎ बैठकर आ रहा था। टोरिया तक‎ आने पर 30 रु. किराए के‎ बदले सिर्फ 20 रुपए दिए। दस‎ रुपए को लेकर विवाद हो गया‎ था और उसने देख लेने की‎ धमकी थी। संभवत: इसी वजह‎ से अर्रू ने अपने साथी के साथ‎ आकर उस पर जानलेवा हमला‎ किया है। पुलिस इनकी पतारसी‎ कर रही है।‎

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!