शिवपुरी: जिले में पोहरी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में 60 फिट गहरे कुएं में गिरे घोड़ा पछाड़ सांप का सर्प मित्र सलमान पठान ने सफल रेस्क्यू कर ना केवल सांप की जान बचाई बल्कि ग्रामीणों की पेयजल की समस्या को भी हल कर दिया है।
दरअसल पोहरी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के नेपाल शाक्य के कुएं में 3 साल पहले एक घोड़ा पछाड़ सांप गिर गया था। ग्रामीणों ने सांप को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।जिसके बाद ग्रामीणों ने कुएं से पानी भरना बंद कर दिया। तभी सोशल मीडिया के माध्यम से सर्पमित्र सलमान पठान के बारे में ग्रामीणों को जानकारी मिली इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सर्पमित सलमान पठान को दी बीते रोज सलमान पठान ने रस्सी की मदद से 60 फीट गहरे कुएं में उतरकर 10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप का कुएं में से सफल रेस्क्यू किया। जैसे ही सर्पमित्र ने सांप को कुएं से बाहर निकाला खतरनाक सांप को देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। जिसके बाद सर्प मित्र ने बताया कि ये सांप जहरीला नहीं है। कई ग्रामीण बच्चों के गले में सांप को डालकर सांप के प्रति ग्रामीणों की डर को दूर किया।

60 फिट गहरे कुएं में गिरे घोड़ा पछाड़ सांप का सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, खतरनाक सांप को देखकर मची भगदड़ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment