शिवपुरी में नगर पालिका की लापरवाही की वजह से विलुप्तप्राय होते मगरमच्छों के जीवन पर मंडराया संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल हुआ यूं कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले भर में जलीय इकाईयों के संरक्षण का काम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी शहर में नालों की सफाई काम में लगे जिम्मेदारों ने बिना कुछ सोचे-समझे ही नाले के पानी को खाली करने के लिए जाधव सागर की पार को तोड़ दिया है। ऐसे में नाले में रहने वाले विलुप्त होते सैकड़ों मगरमच्छों के जीवन पर खतरा मडराने लगा है, क्योंकि इससे उनका प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहा है और छोटे-छोटी जलीय जीव तालाब की पार तोड़ने की वजह से पानी के साथ बहकर चले गए। ऐसे में अब ये मगरमच्छ अपने भोजन की तलाश में शहर की सड़कों और लोगों के घरों में घुसते नजर आएंगे। इससे न सिर्फ इन मगरमच्छों के जीवन बल्कि आमजन की जान के लिए भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

शिवपुरी में विलुप्तप्राय होते मगरमच्छ के जीवन पर मंडराया संकट, खतरे में रहवासी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment