Press "Enter" to skip to content

DFO के महिला अधिकारी से अबैध संबंध, DFO जंगल का शत्रु, शहर में लगे पोस्टर बने चर्चा का विषय, एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: डीएफओ सुधांशु यादव को बदनाम करने के लिए शुक्रवार रात किसी अज्ञात ने कुछ पर्चे चिपका दिए गए। चिपकाए गए इन पर्चों में डीएफओ का एक महिला रेंजर से अवैध संबंधों का जिक्र है। वहीं, यह भी लिखा है कि डीएफओ जंगल का शत्रु है। वह जंगल माफिया और खनन माफिया है, मोटी रकम लेता है। इसे हटाओ शिवपुरी को बचाओ।


जानकारी के मुताबिक आज (शनिवार) सुबह शहर के छत्री क्षेत्र, वन विद्यालय, करबला के पास लगे मोदी वन बोर्ड के साथ दरवाजे पर और होटल ठाटबाट के बोर्ड के साथ कई स्थानों पर पर्चे चिपके मिले। इसके बाद इन पर्चों की चर्चा शहर में होने लगी। हालांकि यह पर्चे किसने और क्यों चिपकाए इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। हालांकि वन विभार के कुछ लोग पर्चे लगाने वाले को डीएफओ का सताया हुआ बता रहे हैं।

पर्चों पर यह लिखा है…
“DFO सुधांशु यादव चोर एवं चरित्र हीन है, वह महिला अधिकारी को अपने घर में रखता है और लड़की बाजी करता है। ‘
“DFO सुधांशु यादव जंगल माफिया और खनन माफिया से मोटी रकम लेता है और उन्हें पूरा संरक्षण देता है। यह जंगल का शत्रु है।”

डीएफओ ने एसपी से की शिकायत
इस मामले में डीएफओ सुधांशु यादव का कहना है कि मैंने एसपी से शिकायत की है। मुझे नहीं पता कि इस प्रकार की हरकत किसने की है। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे को सौंपी है।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!