Press "Enter" to skip to content

सीमांकन के दौरान विवाद में युवक की संदिग्ध मौत: परिजनों का आरोप आरआई-पटवारी के सामने हमला हुआ / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ऊंची बरौद गांव में जमीन के सीमांकन के दौरान हुए विवाद में घबराए युवक की मौत हो गई। परिजन युवक को बेहोशी के हाल में शिवपुरी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव बैराड़ थाने ले जाकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बारेलाल पुत्र कृष्णा प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे की बात है कि उसके खेत का सीमांकन करने के लिए पटवारी एवं आरआई एवं गांव का चौकीदार हुकमी परिहार पहुंचे थे। सीमांकन के दौरान वह उसका लड़का भूरा उर्फ राम स्वरूप प्रजापति, सन्तम प्रजापति भी मौजूद रहे। इसके साथ ही पड़ोसी खेत मालिक मातादीन शर्मा और उसका लड़का घनश्याम शर्मा भी मौजूद था।

जब आरआई और पटवारी ने सीमाकंन किया तो करीब 15 फीट जगह माता दीन शर्मा की हमारे खेत में निकलना बताई गई थी। आरआई एवं पटवारी ने 15 फीट जगह छोड़ने की बात कही थी। इसी बात पर भूरा उर्फ राम स्वरूप प्रजापति व माता दीन शर्मा व उसके लड़के घनश्याम शर्मा से आपस में कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद मातादीन शर्मा व उसका लड़का घनश्याम शर्मा ने हमला कर दिया था। इसी बात से रामस्वरूप उर्फ भूरा प्रजापति (35) घबराकर बेहोश हो गया था। राम स्वरूप उर्फ भूरा प्रजापति को तत्काल शिवपुरी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में बैराड़ थाना प्रभारी मनोज राजपूत का कहना है युवक की मौत संदिग्ध मानते हुए परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे मामले की जांच को बढ़ाया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!