शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में जमीन के एक टुकड़े के जाने के सदमे में एक युवक की जान चली गई। युवक ने इलाज के दौरान शिवपुरी के एक निजी अस्पताल में दम तोड दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बारेलाल पुत्र कृष्णा प्रजापति उम्र 75 साल निवासी ऊंची बरौद ने बैराड़ थाने पहुंचकर बताया कि आज सुबह 11 बजे की बात है। हमारे खेत का सीमाकंन करने हेतु पटवारी आर.आई और गांव का चौकीदार हुकमी परिहार मैं, मेरा लडका भूरा उर्फ रामस्वरूप प्रजापति, सन्तम प्रजापति एवं मातादीन शर्मा और उसका लडका घनश्याम शर्मा हमारे व मातादीन की एक ही मेड है। जब आर. आई. एवं पटवारी ने सीमाकंन किया तो करीब 15 फुट जगह हमारे खेत में निकल रही थी। तो आर आई एवं पटवारी बोलने लगे की करीबन 15 फुट जगह मातादीन शर्मा की तुम्हारे खेत में आ रही है।उसको तुम्हे छोडना पड़ेगी इसी बात पर से मेरे लङका भूरा उर्फ रामस्वरूप प्रजापति व मातादीन शर्मा व उसके लङके घनश्याम शर्मा से आपस में कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद मेरा लङका रामस्वरूप उर्फ भूरा प्रजापति सदमें आकर वही बैठ गया उसके बाद हम अपने लङका को लेकर गांव आ गये थे। फिर गांव से जीप से शिवपुरी सिध्दीविनायक अस्पताल में ले गये जहां पर डाक्टर ने रामस्वरूप उर्फ भूरा को मृत घोषित कर दिया फिर हम शिवपुरी से लड़के रामस्वरूप उर्फ भूरा प्रजापति के शव को लेकर धाने रिपोर्ट करने आये हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन के एक टुकड़े के जाने के सदमे में गई युवक की जान, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment