Press "Enter" to skip to content

पोहरी में बसस्टैंड पर पत्नी बोलीं मोबाइल सही करा लाओ, पति वापस लौटा तो पत्नी 2 बच्चों के साथ गायब मिली / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले बस स्टैंड की है. जहाँ 30 बर्षीय महिला मायके जाने की कहकर 2 बच्चो के साथ गुम हो गई. जिसे पति ने हर सम्भव प्रयास कर ढूंढा लेकिन महिला का कोई सुराग नही लगा।

जानकरीं के अनुसार फ़रियादी पति ने थाना पहुँचकर बताया कि वह अपनी पत्नी व 2 बच्चों को मायके छोड़ने जा रहा था. जहाँ पोहरी बस स्टैंड पर पहुँचा तो उसकी पत्नी बोली कि मोबाइल को ठीक करा लाओ में अपने भाई को बुला लेती हूँ. मोबाइल ठीक कराकर पति बापिस लौटा तो उसकी पत्नी नजर नही आई जहाँ पति ने अपने साले से पूछा तो पता चला कि वह मायके नही पहुँची। जहाँ पति ने गुरुवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!