शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने पोहरी चौराहे से मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में 52 मवेशियों को ठूंस ठूंस के भरकर आगरा के बूचड़खाना ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि पुलिस ने पोहरी चौराहे पर एक ट्रक को रोकर उसकी तलाशी ली थी। इसी दौरान एक आरोपी ट्रक से उतरकर भाग खड़ा हुआ था। ट्रक की तलाशी ली गई थी। ट्रक में 52 भैंसों को क्रुरतापुराव भरकर ले जाया जा रहा था। ट्रक ड्राइवर में अपना नाम नादिम पुत्र हनीफ बेग निवासी पुरानी सराय थाना कोतवाली धोलपुर राजस्थान का होना बताया था। साथ ही भागने वाले मवेशियों के मालिक का नाम जहीर पुत्र सरऊ खान निवासी अशोकनगर बताया था।
पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त कराया और दोनों आरोपियों के खिलाफ पशू क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सभी पशुओं को गोशाला पहुंचाया गया है। बता दें कि कोतवाली से लेकर अन्य पुलिस थानों की पुलिस कई बार मवेशी संबंधी कार्रवाई कर चुकी है। इसके बाद भी यह वाहन चालक रात के अंधेरे में वाहन लेकर निकल जाते हैं।

कोतवाली पुलिस ने मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा: आगरा के बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे 52 मवेशी, ड्राइवर पकड़ा, पशु तस्कर फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment