ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत,की कार्रवाई की मांग
शिवपुरी: जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र के खनियांधाना थाने के अंतर्गत आने वाले सिनावलकलां गांव से दबंगई का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने ना सिर्फ शासकीय मनोरंजन भवन में तोड़फोड़ की बल्कि विरोध करने पर ग्रामीणों के घरों पर पथराव कर दिया। ग्रामीणों ने मनोरंजन भवन में की गई तोड़कर और घरों पर किए गए पथराव का विडियो बनाकर इसकी शिकायत खनियांधाना थाने में दर्ज कराई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने ग्रामीणों की सुनवाई नहीं की इससे परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सिनावलकलां गांव के सरपंच के पुत्र शिशुपाल सिंह बुंदेला ने गुरुवार को ग्रामीणों के साथ एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के सचेन्द्र,रवि,विदेश,संतोष,रवेन्द्र,अमोल,पुष्पेन्द्र और हरभजन आदि लोगों द्वारा 4 जून 2024 की रात में शासकीय मनोरंजन भवन में तोड़फोड़ की तथा ग्रामीणों के घरों पर पथराव किया.
रात में मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन तोड़फोड़ और हुड़दंग कर आतंक मचाने वाले लोगों पर शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि ग्रामीणों ने तोड़फोड़ और पथराव के बाद का विडियो भी सबूत के तौर पर पुलिस को उपलब्ध कराया था।शिशुपाल सिंह बुंदेला ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

दबंगों ने शासकीय मनोरंजन भवन में की तोड़फोड़, घरों पर किया पथराव, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment