Press "Enter" to skip to content

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला, फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की फिजिकल थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने फरार चल रहे आरोपी पर 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर अगवा कर किया दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार फिजीकल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 15 साल 9 माह की नाबालिग लड़की को आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर अगवा कर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने शिकायत के बाद नाबालिग लड़की को बरामद कर उसके बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बिल्लू उर्फ नीलम परिहार पुत्र तोरन सिह उम्र 23 साल निवासी ग्राम भावखेडी थाना सिरसोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!