शिवपुरी। गुना-शिवपुरी संसदीय सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इससे पूर्व उन्होंने सबसे बड़ी जीत पिता माधवराव सिंधिया की विमान हादसे में मृत्यु के उपरांत वर्ष 2002 में हुए उपचुनाव में हासिल की थी। तब उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राव देशराज सिंह यादव को 4 लाख 6 हजार 568 मतों से हराया था, जबकि अब उनके बेटे कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव को 5,40,929 मतों से हराया।
किस चुनाव में कितने मतों से जीते-हारे
वर्ष-2024
ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा)-923302
राव यादवेंद्र सिंह यादव (कांग्रेस)-382373
जीत का अंतर-540929
वर्ष 2019
केपी यादव (भाजपा) 614049
ज्योतिरादित्य सिंधिया (कांग्रेस) 488500 मत
हार-125549 मत
वर्ष 2014
ज्योतिरादित्य सिंधिया (कांग्रेस) 517036 मत
जयभान सिंह पवैया (भाजपा) 396244 मत
जीत-120792 मत
वर्ष 2009
ज्योतिरादित्य सिंधिया (कांग्रेस) 413297 मत
नरोत्तम मिश्रा (भाजपा) 163560 मत
जीत-249797 मत
वर्ष-2004
ज्योतिरादित्य सिंधिया (कांग्रेस) 330954 मत
हरिवल्लभ शुक्ला (भाजपा) 250594 मत
जीत-86360 मत
वर्ष-2002
ज्योतिरादित्य सिंधिया (कांग्रेस) 535728 मत
देशराज यादव (भाजपा) 129160 मत
जीत का अंतर-406568 मत
कांग्रेस को हर राउंड में शिकस्त दे जीत की राह पक्की करते रहे सिंधिया
भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले ही राउंड से लीड बनाने में कामयाब रहे। सुबह 9 बजकर 52 मिनट पहले राउंड की घोषण पर हुई। जिसमें भाजपा उम्मीदवार सिंधिया को 57 हजार 292 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार राव यादवेन्द्र सिंह यादव को 22 हजार 649 वोट मिले।
पहले राउंड में सिंधिया 34 हजार 643 वोट लेकर अव्वल रहे। दूसरे राउंड में बढ़त 45 हजार 58 तक पहुंच गई। तीसरे राउंड तक ही भाजपा उम्मीदवार की लीड का आंकड़ा एक लाख पांच हजार तीन तक पहुंच गया। इसके बाद लगातार ये बढ़त कांग्रेस उम्मीदवार को पीछे छोड़ती चली गई।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उपचुनाव में पहले पिता को हराकर हासिल की थी बड़ी जीत, अब पुत्र को हराकर रिकाॅर्ड तोड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फसल निकालते समय परिवार पर हमला, मारपीट व लूट का आरोप; कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर शोषण, दहेज की मांग और गर्भपात का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पेड़ से गिरने से युवक की मौत, चितारा के खेत में हुआ हादसा / Shivpuri News
- NH-46 बरखेड़ा पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News
- बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment