Press "Enter" to skip to content

मजदूरों से भरी लोडिंग वाहन खाई में गिरी: हादसे में 20 गंभीर रुप से घायल, 8 को शिवपुरी और 12 को ग्वालियर किया रैफर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी-श्योपुर मार्ग पर ककरा गांव के पास बीती रात मजदूरों से भरा एक लोडिंग वाहन खाई में गिर गयी। जिससे लोडिंग वाहन में सवार करीब 20 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए पोहरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया। बाकी कुछ घायलों को ग्वालियर रैफर किया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक किशनभान आदिवासी निवासी पनिहारी ने बताया कि वह लोडिंग वाहन से जड़ी बूटी बेचने शिवपुरी आ रहे थे। तभी ककरा गांव के पास लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। जिससे लोडिंग वाहन में सवार 20 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!