शिवपुरी। खबर शिवपुरी क्ष्ज्ञेत्र के शक्तिपुरम कॉलोनी खुड़ा से आ रही है। यहां एक ठग ने 25 लाख रुपए की लॉडरी लगने का लालच देकर 49 हजार रुपए की ठगी कर डाली। जब लॉटरी के पैसे नहीं मिले तो ठगी की वारदात समझ में आ गई। इसके बाद ठगी गई महिला जनसुनवाई पहुंची और अपनी फरियाद सुनाई।
जानकारी के अनुसार फिजा खान पुत्री इकरार खान निवासी शक्तिपुरम कॉलोनी खुड़ा शिवपुरी ने बताया कि 16 दिसंबर को उसके मोबाइल पर राणा प्रतापसिंह कॉल आया और कहा कि हम केबीसी से बोल रहे हैं तुम्हारी 25 लाख रुपए की लॉटरी लगी है। यह रुपए देने के लिए तुम्हें टैक्स चुकाना होगा। टैक्स चुकाते ही राशि खाते में डाल दी जाएगी। 25 लाख की लॉटरी की बात सुनकर फिजा खान ठग के झांसे में आ गई और उसके कहे अनुसार समय-समय पर केनरा बैंक से गूगल पे, फोन पे एवं बैंक पे व खाते से 49 हजार रुपए डाल दिए। इसके बाद भी फिजा को लॉटरी के रुपए नहीं मिले। जब ठग राणा प्रताप को फोन लगाया तो दो हजार रुपए और डालने की बात कही। लेकिन इतनी राशि डाले जाने के बाद फिजा खान समझ गई कि उसके साथ ठगी हो गई है। मामले को लेकर फिजा जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर गई और अपनी आपबीती सुनाई और राशि वापस दिलवाने की गुहार लगाई।






Be First to Comment