शिवपुरी। नंदराम पुत्र कल्लूराम अहिरवार निवासी ग्राम ढांढ, तहसील करैरा ने जनसुनवाई में की शिकायत में बताया कि ने बताया कि उसका पुत्र स्व. राकेश अहिरवार वर्ग-2 में शिक्षक के पद पर संकुल केंद्र करई एवं ग्राम भेहों में पदस्थ था। मेरे पुत्र का स्वर्गवास को 4 साल हो चुके हैं उसका एक बेटा भी है और वर्तमान में 5 साल का हो चुका है। युवक ने बताया कि मेरी बहू सविता अहिरवार ने पुत्र की जगह अनुकंपा नियुक्ति की मांग की है। बहू ने मुझे व मेरी पत्नी को मृत घोषित कर दिया है और नौकरी पाने का प्रयास कर रही है। अत: निवेदन है कि हमारी बहू को नौकरी न दी जाए उसके स्थान पर नाती को 18 साल का होने पर नौकरी दी जाए। बहू ने दूसरी शादी कर ली है इसलिए उसका नौकरी न दी जाए। साथ ही नाती को वापस दिलवाया जाए जिसका भरण पोष्ज्ञण वह स्वयं करेंगे एवं क्लेम की राशि भी दिलवाई जाए।

शिक्षक बेटे की मौत के बाद बहू ने कर ली दूसरी शादी, अब मांग रही अनुकंपा नियुक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment