Press "Enter" to skip to content

आश्रम से भागी 5 युवतियां, अब कार्यकर्ता ढूंढते हुए आए शिवपुरी / Shivpuri News

शिवपुरी। झारखंड में संचालित एक आश्रम से 5 युवतियां भाग गई। आश्रम के कार्यकर्ता अब उन्हें ढूंढते-ढूंढते शिवपुरी आ गए और एक आवेदन पुलिस को सौंपकर यह बताया है कि भागी गई युवतियां शिवपुरी में ही हैं।

जानकारी के अनुसार वनवासी कल्याण आश्रम अंडमान निकोबार के सामाजिक कार्यकर्ता गुरुचरण मुंडा ने पुलिस को एक आवेदन दिया है। इस आवेदन के अनुसार गुडाबौदा तहसील के ग्राम हतियापाटा की 4 लड़कियों एंव ग्राम पहाड़पुर की 1 लडकी को काम रोजगार दिलाने की बात कहकर राजू व एक महिला बीते 8 नबंवर 2021 को शिवपुरी ले आए। जो युवतियां शिवपुरी आई उनका नाम सरथी 26 वर्ष, सुमित्रा 21 वर्ष, पदेन 18 वर्ष, सुकरू 20 वर्ष और सुगी 16 साल बताई जा रही है। अब ये युवतियां आश्रम से क्यों भागकर आई यह तो उनसे जानकारी लेने पर ही पता चल सकेगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!