Press "Enter" to skip to content

नए साल में कोरोना की रफ्तार, पहले दिन 1, दूसरे दिन 3 और तीसरे दिन 6 संक्रमित / Shivpuri News

नए साल के आगाज के साथ हर दिन कोरोना मरीज सामने आने लगे हैं। साल के तीसरे दिन छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि इनमें एक कोरोना संक्रमित मुंबई का रहने वाला इलेक्ट्रीशियन है। जबकि चार मरीज शिवपुरी व एक कोलारस का रहने वाला है। इसी के साथ शिवपुरी जिले में एक्टिव केस बढ़कर 9 हो गए हैं।

मेडिकल कॉलेज शिवपुरी लैब से जारी आरटीपीसीआर सैंपल टेस्ट रिपोर्ट में छह लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। संक्रमितों में शंकर कॉलोनी निवासी 25 साल का युवक, कमलागंज निवासी 38 साल का युवक, विवेकानंद कॉलोनी निवासी 18 साल का युवक, ठंडी सड़क हनुमान गली निवासी 32 साल की युवती और एबी रोड कोलारस निवासी 40 साल का शख्स शामिल हैं। जबकि छठवां कोरोना पॉजिटिव मुंबई महाराष्ट्र निवासी 22 साल का युवक है। आरटीपीसीआर की 1002 सैंपल रिपोर्ट में दो रिजेक्ट हैं, छह पॉजिटिव व अन्य रिपोर्ट निगेटिव हैं। रेपिड एंटीजन टेस्ट में सभी 116 रिपोर्ट निगेटिव निकली हैं। शिवपुरी जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 12762 हो चुकी है। इनमें से 12566 स्वस्थ हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!