शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बस स्टैंड पर एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया। मामले को लेकर युवक ने थाने में शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार आशीष परिहार पुत्र गोपाल परिहार निवासी ग्राम ठर्रा सिरसौद 2 जनवरी को शिवपुरी किसी काम से आया था। वहां पोहरी रोड िस्थत नया बस स्टैंड गया। यहां उसका किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। जब इस बात की जानकारी उसे लगी तो आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह कोतवाली गया और एक मोबाइल गुम संबंधी आवेदन दिया। साथ ही एसपी के नाम भी आवेदन देकर मोबाइल ट्रेस कराने की मांग की गई।






Be First to Comment