शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाजीगढ़ गांव के निवासी एक युवक ने महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से 9 लाख 36 हजार 313 रुपए की ठगी कर ली। नौकरी नहीं लगने पर जब बेरोजगार युवाओं ने राशि लाैटाने की बात कही ताे आराेपी मुकर गया। जिसके बाद घटना की रिपोर्ट पोहरी थाने में दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
फर्जी कमिश्नर बनकर दिया नौकरी का झांसा:
जानकारी के अनुसार पोहरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दीपक पुत्र सुरेश जाटव उम्र 28 साल निवासी नानौरा थाना पोहरी ने बताया कि पुरूषोत्तम शर्मा उर्फ गोलू के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में सरकारी नौकरी लगाने के ऐवज में छलपूर्वक धोखाधड़ी कर फोनपे के माध्यम से कुल 9 लाख 36 हजार 313 रूपये अपने फोनपे में डलवा लिये है। पीड़ित ने बताया कि पुरुषोतम शर्मा उर्फ गोलू पुत्र रामलखन शर्मा निवासी ग्राम गाजीगढ़ थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी के द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। पुरुषोत्तम शर्मा ने मुझे बताया कि मैं WCD भोपाल में उपायुक्त के पद पर कार्य करता हूँ महिला एवं बाल विकाश विभाग में जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक में जगह खाली है जिसमें आपकी नौकरी लगवा दूंगा। मैं पुरुषोत्तम शर्मा के झांसे में आ गया अपनी रिश्तेदारों दोस्तों की नौकरी लगवाने के नाम पर पुरुषोत्तम शर्मा को 9 लाख 36 हजार 313 रुपए का भुगतान फोनपे के माध्यम से कर दिया।
सरकारी नौकरी के नाम पर इन लोगों को ठगा:
पुरुषोत्तम शर्मा ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दीपक जाटव निवासी नानोरा ,गोपी जाटव निवासी सतनवाडा, मनोज जाटव निवासी देवरीखुर्द, राजकुमारी जाटव निवासी भटनावर, मातादीन जाटव निवासी नानौरा, बन्टी जाटव निवासी खरई डावर, रुस्तम जाटव निवासी देवरीखुर्द, और दीपक जाटव निवासी देवरीखुर्द सभी से फोनपे के माध्यम से 9 लाख 36 हजार 313 रुपए डालवा लिए।

सरकारी नौकरी का झांसा देकर गाजीगढ़ के पुरुषोत्तम शर्मा ने बेरोजगार युवाओं से हड़पे साढ़े 9 लाख रुपए 420 का केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment